फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uncle-niece faught for the plot

भूखंड को लेकर मामा-भांजों में मारपीट

Mon, 21 Mar 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 21 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
 Uncle-niece faught for the plot
‌भिड़े - फोटो : Amar Ujala

सितारगंज रोड पर एक प्रतिष्ठान के भूखंड पर चल रहे पुराने विवाद को लेकर रविवार सुबह दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई और गोलियां चलीं, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


मौके पर पुलिस के पहुंच जाने से लोग इधर उधर हो गए और मामला शांत हुआ। घटना के बाद से ही मामा-भांजों के बीच उपजे विवाद को सुलझाने के प्रयास में जनप्रतिनिधि असफल रहे। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब नौ बजे सितारगंज रोड स्थित खिंडा पैथोलॉजी के पास मारपीट और गोलियां चलने से भारी भीड़ जमा हो गई। जिसमें नानकमता निवासी सुरेंद्र सिंह, मझोला निवासी शेर सिंह तथा दूसरे पक्ष का नगर निवासी बलविंदर सिंह घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को सौंपी तहरीर में नानकमत्ता निवासी कश्मीर सिंह महरोक ने कहा है कि वह सितारगंज रोड स्थित दुकान की छत पर सफाई करवा रहा था कि दलजीत सिंह व बछित्तर सिंह वहां आ गए और मेरे मैनेजर सुरेंद्र सिंह के साथ मारपीट की और छह राउंड गोलियां भी चलाईं। 

यह भी कहा कि धारदार हथियार से वार कर सुरेंद्र सिंह को और लोहे की राड मारकर शेर सिंह का पैर तोड़ दिया। इधर खिंडा पैथोलॉजी के स्वामी दलजीत सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि इस दुकान का मामला कोर्ट में विचाराधीन है और कोर्ट द्वारा यथा स्थिति बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं। 

यह भी कहा कि रविवार सुबह करीब सवा नौ बजे गुरु रामदास अस्पताल नानकमत्ता के कश्मीर सिंह 20-25 लोगों को लेकर छत पर चढ़ गए और लेंटर तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। लोगों द्वारा सूचना मिलने पर मैं पिता बछित्तर सिंह व बलविंदर सिंह के साथ मौके पर पहुंचा तो इन्होंने मारपीट की और गोलियां चलाईं। 


जिसमें बलविंदर सिंह घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर धारा 147, 148, 149, 323, 324 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसएसआई एचबी सेन ने बताया कि इस मामले को लेकर रिश्ते में मामा भांजों के बीच कई बार समझौते हुए थे लेकिन हर बार किसी न किसी कारण से समझौता रद्द हो जाता था और लंबे समय से मामला कोर्ट में विचाराधीन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed