{"_id":"5f11e9718ebc3e635627fe48","slug":"uncle-arrested-for-killing-nephew-kashipur-news-hld3900933181","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की हत्या करने पर मौसेरा चाचा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम की हत्या करने पर मौसेरा चाचा गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। भतीजे की हत्या करने के आरोपी को आईटीआई थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे किशोर संरक्षण गृह में भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
आईटीआई थाने की दोहरी परसा कालोनी में पुलिस को 15 जुलाई की शाम डेढ़ वर्षीय अर्नव उर्फ आदी का शव नाले में पड़े होने की सूचना मिली थी। उसका आधा शव बोरे से बाहर निकला हुआ था। अर्नव की गर्दन पर नाखून के गहरे निशान पाए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। घटना से पूर्व कालोनी के कुछ लोगों ने मृतक के मौसेरे चाचा को कंधे पर लादकर एक प्लास्टिक का बोरा ले जाते देखा। इसी बोरे में अर्नव का शव बरामद हुआ था। मृतक के पिता योगेश ने आईटीआई में तहरीर देकर अपने मौसेरे भाई के खिलाफ बालक का अपहरण कर उसकी हत्या करने और शव छिपाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी किशोर बताया गया है। तहरीर में योगेश ने कहा है कि आरोपी उसकी पत्नी के पीछे पड़ा था। वह उस पर घर छोड़कर भागने का दबाव बना रहा था। उसने अपने मासूम बच्चे का हवाला देकर मौसेरे भाई से पत्नी का पीछा छोड़ने को कहा तो उसने रंजिशन उसके पुत्र की हत्या कर दी। थाना प्रभारी कुलदीप अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे किशोर संरक्षण गृह में भेज दिया गया है। एसओ ने बताया कि इस मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ वांछित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।