फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ukruli found illegal mining stocks

उकरौली में मिला अवैध खनन का स्टॉक

Sun, 06 Sep 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Sun, 06 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 खनन माफियाओं के लिए मुफीद बनी कैलाश नदी के उकरौली खनन क्षेत्र में एसडीएम ने राजस्व टीम के साथ छापेमारी की। इस दौरान उकरौली गांव में खनन का अवैध स्टॉक जरूर पाया गया। जिसकी पैमाइश के बाद एसडीएम ने खनन माफिया पर 31 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की कार्रवाई की।


    शनिवार को एसडीएम चंद्र सिंह इमलाल ने राजस्व विभाग की टीम के साथ उकरौली कैलाश नदी में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कोई भी व्यक्ति अवैध खनन करते नहीं पकड़ा गया। इसके बाद उकरौली गांव में नदी से कुछ ही दूरी पर लगे खनन के स्टॉक की पैमाइश कराई। जिसमें करीब 45 सौ घनमीटर अवैध खनन का स्टॉक पाया गया। एसडीएम ने नदी से अवैध खनन रोकने के लिए बालाजी कंपनी के पीछे नदी किनारे जेसीबी से गहरी खाई भी खुदवाई। बताया जाता है कि स्थानीय, रुद्रपुर, हल्द्वानी आदि क्षेत्रों के माफिया नदी में रात को अवैध खनन कर नदी के किनारे खनन का स्टॉक लगाते हैं और दिन में इस स्टॉक का माल स्टोन क्रशरों पर भेज दिया जाता है। पूर्व में एसडीएम ने नदी किनारे खाई खुदवाई भी थी, लेकिन माफिया खाई को पाट देते हैं। एसडीएम ने बताया कि स्टॉक के मालिक आदर्श कालोनी रुद्रपुर निवासी गुरदीप सिंह के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत 31 लाख रुपये के जुर्माने की संस्तुति की गई है। जुर्माना वसूली की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। वहां पर तहसीलदार रमेश चंद्र गौतम, नायब तहसीलदार एमएम बिष्ट, राजस्व निरीक्षक जोगा सिंह, पटवारी संजय कुमार, राम अवतार, राजकुमार आदि थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed