फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   UKD paid tribute to Sridev Suman

Udham Singh Nagar News: यूकेडी ने श्रीदेव सुमन को दी श्रद्धांजलि

Sat, 26 Jul 2025 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 26 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
UKD paid tribute to Sridev Suman
पंंतनगर। उत्तराखंड क्रांति दल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को गांधी पार्क में अमर बलिदानी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही यूकेडी का 46वां स्थापना दिवस भी मनाया गया। जिलाध्यक्ष एमसी पांडेय ने कहा कि जो लोग वास्तविक राज्य आंदोलनकारी हैं वही यूकेडी में पहाड़ की तरह जमे हुए हैं जबकि फर्जी आंदोलनकारी राज्य विरोधी दलों में चले गए हैं।
विज्ञापन

यहां केंद्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह असगोला ने कहा कि विशेष भौगोलिक क्षेत्र होने के कारण अलग राज्य की मांग देश की आजादी के बाद उठने लगी थी। सन 1979 में 24-25 जुलाई को विभिन्न संगठनों के 50-60 बुद्धिजीवियों ने मसूरी में बैठक कर अलग राज्य बनाने के लिए अलग संगठन बनाने पर विचार विमर्श किया और उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) नाम पर सहमति बनी। उक्रांद ने सन् 1979 से 2000 तक लंबा संघर्ष किया जिसकी बदौलत उत्तराखंड राज्य अस्तित्व में आया। वहां जीवन सिंह नेगी, भानू मेहर, जमुना दत्त जोशी, गोविंद मेहरा, दीपक बिष्ट, ख्याली सिंह, त्रिभुवन कार्की, अरविंद बिष्ट, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed