फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   पीलीभीत के श्रमिक की खटीमा में निर्माणाधीन छत से गिरकर हुई मौत

पीलीभीत के श्रमिक की खटीमा में निर्माणाधीन छत से गिरकर हुई मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
खटीमा। क्षेत्र के भुजिया नम्बर तीन में दो मंजिला निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर एक श्रमिक को मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक परिवार का इकलौता चिराग था। बेहद गरीब परिवार पीलीभीत जिले से आकर यहाँ किराये के मकान में रहता था।
विज्ञापन
 जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम को निर्माणाधीन मकान के छत से गिरकर खेतलसंडा निवासी 20 वर्षीय सन्तोष पुत्र राम अवतार की मौत हो गई। मामले में मकान बनाने वाले ठेकेदार ने देर रात परिजनों को सूचना दी। इस पर रात पुलिस ने शव कब्जे लिया, बाजार चौकी इंचार्ज एसआई होशियार सिंह ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इधर अस्पताल में मृतक के पिता मूलरूप से पीलीभीत के थाना बरखेड़ा के मूसेपुर निवासी व हाल निवासी खेतलसंडा राम अवतार ने बताया कि उसके परिवार में पुत्र संतोष व 13 वर्षीय पुत्री अनीता व पत्नी है। दोनों पिता-पुत्र मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। शुक्रवार की सुबह वह मजदूरी करने पकड़िया तो उसका पुत्र सन्तोष भुजिया नम्बर 3 में गया। बताया कि शाम करीब साढ़े छह बजे वह ईंट मसाला देने का कार्य करते समय निर्माणाधीन दूसरी मंजिल से नीचे गिरा, लेकिन ठेकेदार ने रात करीब 8 बजे सूचना दी। मामले में शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed