फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Udham Singh Nagar ranks fourth in country in PM Janman program

UK News: पीएम जनमन कार्यक्रम में यूएस नगर को देश में चौथा स्थान, राष्ट्रपति ने दिल्ली में DM को किया सम्मानित

Sat, 18 Oct 2025 11:38 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 18 Oct 2025 11:38 AM IST
सार

पीएम जनमन कार्यक्रम में ऊधमसिंह नगर को देश में चौथा स्थान मिला है। शुक्रवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डीएम नितिन सिंह भदौरिया को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
Udham Singh Nagar ranks fourth in country in PM Janman program
दिल्ली में डीएम को सम्मानित करते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) कार्यक्रम में ऊधम सिंह नगर को देश में चौथा स्थान मिला है। शुक्रवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डीएम नितिन सिंह भदौरिया को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पीएम जनमन सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य देश के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों का सर्वांगीण विकास करना है।

यह कार्यक्रम 15 नवंबरर 2023 को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया था। योजना के अंतर्गत भारत के 75 जनजातीय जिलों के लगभग 75 समुदायों के 28 लाख से अधिक लोगों को मुख्यधारा में लाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही उन जनजातीय समुदायों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है जो अब तक विकास की मुख्यधारा से वंचित रहे हैं।

विज्ञापन


इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल, बिजली, आवास, सड़क, मोबाइल नेटवर्क और आजीविका के साधन शामिल हैं। पीएम जनमन कार्यक्रम का बजट लगभग 24,000 करोड़ रुपये रखा गया है, जो अगले तीन वर्षों में खर्च किया जाएगा। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा सभी अधिकारियों की सक्रियता से यह सम्मान मिला है। इसके लिए उन्होंने सभी को बधाइयां दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed