फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Udham Singh Nagar News: People opened front against Dineshpur police

Rudrapur Protest: दिनेशपुर पुलिस के खिलाफ लोगों ने खोला मोर्चा, पुलिस कार्यालय गेट के बाहर धरने पर बैठे लोग

Mon, 14 Oct 2024 07:38 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 14 Oct 2024 07:38 PM IST
सार

दिनेशपुर में दो दिन पहले वाहन चेकिंग को लेकर हुए बखेड़े का मामला तूल पकड़ रहा है। पूर्व विधायक की अगुवाई में लोगों ने पुलिस कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Udham Singh Nagar News: People opened front against Dineshpur police
पुलिस कार्यालय गेट के बाहर धरने पर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

दिनेशपुर में दो दिन पहले वाहन चेकिंग को लेकर हुए बखेड़े का मामला तूल पकड़ रहा है। पूर्व विधायक की अगुवाई में लोगों ने पुलिस कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने लोगों के साथ मारपीट करने वाले एसओ और सिपाही पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

सोमवार को पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोग पुलिस कार्यालय गेट पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि 12 अक्तूबर की देर रात पुलिस ने सुभाष चौक दिनेशपुर में चेकिंग अभियान चलाया था। इसमें 200 से अधिक वाहनों का चालान किया गया। पुलिस टीम ने लोगों से अभद्र व्यवहार कर बर्बरता और मारपीट की। जनप्रतिनिधियों ने पुलिसकर्मियों को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी थी। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन

एसओ पर थप्पड़ मारने का आरोप
शक्तिफार्म से ससुराल आया ललित वर्मा परिवार के साथ दुर्गा पूजा में जा रहा था। एक पुलिसकर्मी ने उसकी बाइक रोककर चाबी छीन ली। आरोप है कि एसओ ने ललित को कई थप्पड़ मारे। ललित की 15 साल की बेटी को पुलिसकर्मियों ने नहीं बख्शा। बीचबचाव में आए लोगों के साथ भी मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए गए। यही नहीं, पुलिसकर्मियों ने लाठी चार्ज भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बदले की भावना से ललित वर्मा, माइकल राय, देवदास और अन्य पर झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया। इस घटना के वीडियो भी प्रमाण के तौर पर मौजूद हैं। इस दौरान एसपी सिटी मनोज कत्याल को लोगों ने एसएसपी के नाम ज्ञापन सौंपा और एसओ और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। वहां पर बंगाली कल्याण समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर गांगुली, ममता हालदार, तारक बछाड़, किशोर हालदार, सुभाष व्यापारी, रोहित मंडल, एडवोकेट संजय आईस, प्रसन्नजीत साहा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed