फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Udham Singh Nagar News: Case of murder of son with rod in Sultanpur Patti

Udham Singh Nagar News: विवेक के घर पहुंचने पर नाखुश था पिता, रॉड से बेटे की हत्या करने का मामला; जानें मामला

Sat, 28 Sep 2024 11:06 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 28 Sep 2024 11:06 AM IST
सार

अनाथालय में पढ़ रहे बेटे के घर पहुंचने से नशेड़ी पिता नाखुश था। इसी के चलते उसने बेरहमी से पट्टानुमा लोहे की रॉड से हमला कर बेटे विवेक की हत्या कर दी। आरोपी वारदात के बाद घर से बाहर घूमने गया था और वापस आकर गड्ढा खोदकर दफनाने की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन
Udham Singh Nagar News: Case of murder of son with rod in Sultanpur Patti
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुल्तानपुर पट्टी में अनाथालय में पढ़ रहे बेटे के घर पहुंचने से नशेड़ी पिता नाखुश था। इसी के चलते उसने बेरहमी से पट्टानुमा लोहे की रॉड से हमला कर बेटे विवेक की हत्या कर दी। आरोपी वारदात के बाद घर से बाहर घूमने गया था और वापस आकर गड्ढा खोदकर दफनाने की तैयारी कर रहा था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद कोसी नदी किनारे विवेक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात सुल्तानपुर पट्टी के मोहल्ला गांधीनगर निवासी प्रेम शंकर ने अपने 14 वर्षीय बेटे विवेक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद घूमने चला गया और थोड़ी देर बाद आकर शव को ठिकाने लगाने के लिए घर में गड्ढा खोदने लगा। विवेक की लाश आंगन में पड़ी थी। गड्ढे को खोदने की आवाज सुनकर मृतक की चाची आशा देवी ने कमरे से बाहर निकलकर देखा तो हत्यारोपी पिता शव को ठिकाने लगाने की तैयारी कर रहा था। चाची की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्यारोपी को पकड़ लिया था।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार प्रेम शंकर की शादी 16 साल पहले यूपी के गांव रहमतगंज रामपुर निवासी लक्ष्मी के साथ हुई थी। प्रेम शंकर की नशे की लत से तंग लक्ष्मी देवी तीन साल पहले विवेक (14), शरद (11) और सूरज (8) को छोड़कर चली गई थी। तभी से प्रेम शंकर मानसिक रूप से परेशान रहता था। दादी दुलारी ने प्रेम शंकर की हालत देखते हुए तीनों बच्चों को काशीपुर स्थित एक अनाथालय में भेज दिया। वहां तीनों बच्चे पढ़ाई कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand News: अनाथालय से विवेक को घर खींचकर ले आई मौत, दादी के श्राद्ध के दिन पोते की हत्या से मचा हड़कंप

पिता को शराब पीने से मना करता था विवेक
करीब दो माह पहले बच्चों के विवाद के चलते विवेक अपने घर आकर रहने लगा। विवेक के घर आने से पिता प्रेम शंकर नाखुश था। विवेक अपनी चाची के बच्चों के साथ खेलकर समय बीताता था। बताते हैं कि विवेक अपने पिता को नशा नहीं करने के लिए कहता था। इससे वह विवेक से खफा रहता था।

रॉड लगने पर तड़पता रहा बेटा, नहीं पसीजा पिता का कलेजा
लोहे की रॉड मारने पर तड़प रहे बेटे को देखकर पिता का कलेजा तक नहीं पसीजा जबकि बेटे की निर्मम हत्या की बात सुनकर हर कोई सन्न रह गया। पुलिस से पूछताछ के दौरान हत्यारोपी पिता ने बताया कि विवेक नशा करने के लिए मना कर रहा था। इसलिए उसने उसके सिर पर लोहे की रॉड मार दी। विवेक जमीन पर गिर गया। उसके मन में एक बार आया कि अस्पताल लेकर जाता हूं लेकिन दोबारा लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी पिता सूखे नशे का आदी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो हत्यारोपी ने जैसे ही पहली बार लोहे की रॉड मारी तो विवेक जमीन पर गिर गया और वह तड़पता रहा। संवाद

कोर्ट में पेशी के बाद हत्यारोपी को भेजा जेल
सुल्तानपुर पट्टी में पुलिस ने बेटे की हत्या करने के आरोप में नामजद हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी पिता के खिलाफ मृतक की चाची की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। हत्यारोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद

कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि मृतक की चाची आशा देवी की तहरीर पर हत्यारोपी पिता प्रेम शंकर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच एसएसआई विनोद फर्त्याल को सौंपी गई है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की राड और फावड़े को बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed