फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Udham Singh Nagar is proving to be the most suitable land for sugarcane productivity

Kashipur: 90,364 हेक्टेयर में होगी 27,61 करोड़ क्विंटल गन्ने की पैदावार, खेती के लिए यूएस नगर की जमीन उपयुक्त

Thu, 14 Nov 2024 01:34 PM IST
हीरा मेहरा आदर्श सिंह, अमर उजाला
आदर्श सिंह, अमर उजाला Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 14 Nov 2024 01:34 PM IST
सार

उत्तराखंड के 13 में से चार जिलों में गन्ने की खेती की जाती है। प्रदेश में गन्ने की उत्पादकता के लिए सबसे उपयुक्त जमीन ऊधमसिंह नगर साबित हो रही है। 

विज्ञापन
Udham Singh Nagar is proving to be the most suitable land for sugarcane productivity
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

उत्तराखंड के 13 में से चार जिलों में गन्ने की खेती की जाती है। हालांकि पायलट प्रोजेक्ट के तहत पिथौरागढ़ और चमोली में भी कम क्षेत्र में गन्ने की बुआई की गई है। प्रदेश में गन्ने की उत्पादकता के लिए सबसे उपयुक्त जमीन ऊधमसिंह नगर साबित हो रही है। यहां गन्ने की पैदावार अन्य जिलों के मुकाबले सबसे अधिक है। वहीं फसल की बुआई में हरिद्वार सबसे आगे है।

विज्ञापन

देश में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में गन्ने की उत्पादकता सबसे अधिक होती है। उत्तराखंड में भी चार जिलों में गन्ने की बुआई की जाती है। प्रदेश के पिथौरागढ़ और चमोली जिले में गन्ने की पैदावार के लिए प्रयास किए गए हैं। सबसे अधिक गन्ना हरिद्वार में उत्पादित होता है। इस बार 64007 हेक्टेयर में गन्ने की खेती की गई है, जिसमें प्रति हेक्टेयर 817 क्विंटल के हिसाब से करीब 52293719 क्विंटल गन्ना पैदावार होने की उम्मीद जताई जा रही है जबकि ऊधमसिंह नगर में 20827 हेक्टेयर में गन्ने की बुआई की गई है। इसमें 866 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के हिसाब से 18,036,182 क्विंटल पैदावार होना अनुमानित है।

विज्ञापन

नैनीताल में 1591708 क्विंंटल पैदावार होने की उम्मीद
नैनीताल जिले में 1838 हेक्टेयर में गन्ने की बुआई की गई है, जिसमें 866 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के हिसाब से 1591708 क्विंंटल पैदावार होने की उम्मीद जताई जा रही है। देहरादून में 3692 हेक्टेयर में बुआई हुई है, जिसमें 747 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के हिसाब से 2757924 गन्ना होने की उम्मीद है। इस प्रकार प्रदेश में 90364 हेक्टेयर में किसानों ने गन्ने की बुआई की है, जिसमें 27,615,533 क्विंटल पैदावार होने की उम्मीद है। पहाड़ों पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत पिथौरागढ़ और चमोली में गन्ने की बुआई की गई है। यह सफल होने पर गन्ने की मात्रा बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गन्ना कृषकों को गोष्ठी के माध्यम से लगातार गन्ने की खेती के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ताकि पैदावार अच्छी हो। पिछली बार बरसात के कारण गन्ने की पैदावार पर काफी असर पड़ा था। हालांकि इस बार पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है। सभी जिलों में गन्ने की स्थिति अच्छी है।

- निलेश कुमार, प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी, गन्ना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed