फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Udham Singh Nagar District hospital in darkness due to power cut

Rudrapur: अंधेरे में डूबा जिला अस्पताल...मरीज परेशान, गायनी वार्ड की हालात खराब; तीमारदारों ने सुनाई आपबीती

Thu, 03 Oct 2024 11:18 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 03 Oct 2024 11:18 AM IST
सार

रुद्रपुर जिला अस्पताल में घंटों बिजली गुल होने से मरीजों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ी। गायनी वार्ड में भर्ती प्रसूताएं और तीमारदार परेशान रहें, वहीं नवजात बच्चों की रोने की आवाज गूंजती रही। बिजली नहीं होने से मरीज भी पानी के लिए तरस गए।

विज्ञापन
Udham Singh Nagar District hospital in darkness due to power cut
रुद्रपुर के जिला अस्पताल की गायनी वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

रुद्रपुर जिला अस्पताल में घंटों बिजली गुल होने से मरीजों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ी। गायनी वार्ड में भर्ती प्रसूताएं और तीमारदार परेशान रहें, वहीं नवजात बच्चों की रोने की आवाज गूंजती रही। बिजली नहीं होने से मरीज भी पानी के लिए तरस गए। डीएम तक मामला पहुंचने के बाद अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी और लेबर रूम में इन्वर्टर से सप्लाई शुरू की। वहीं गायनी वार्ड में भर्ती मरीजों को मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने की कार्यवाही शुरू कर दी थी।

दरअसल, बुधवार दोपहर एक बजे से बिजली की सप्लाई बाधित हो गई। इसके चलते वार्डों में पंखे चलने बंद हो गए थे। मरीज बिजली सुचारू होने का इंतजार कर रहे थे लेकिन शाम ढलते-ढलते बिजली नहीं आई और पूरा अस्पताल अंधेरे में डूब गया। इमरजेंसी रूम, लेबर रूम और गायनी वार्ड सहित अस्पताल की गैलरी सहित वार्डाें में अंधेरा पसर गया। गायनी वार्ड में पंखे बंद होने से वहां भर्ती प्रसूताओं को दिक्कतें झेलनी पड़ी, वहीं गैलरी में तीमारदार महिलाएं बैठी नजर आई।

विज्ञापन

मरीजों को मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया
इस दौरान भर्ती महिलाएं साड़ी के पल्लू या हाथ वाले पंखे से बच्चे को हवा करती नजर आईं। पूरे अस्पताल में मरीज से लेकर नर्स और डाक्टर परेशान रहे। मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन के साथ ही जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई। करीब सवा आठ बजे पीएमएस के निर्देश पर गायनी वार्ड से मरीजों को मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया। डीएम उदयराज सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और ऊर्जा निगम के अधिकारियों को बिजली आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाभी की डिलीवरी हुई है। वे दोपहर से दो बजे अस्पताल में हैं और तबसे बिजली नहीं है। प्रसूताएं परेशान हैं और अस्पताल प्रशासन बिजली आने का सही जवाब नहीं दे रहा है। गरीब मरीजों की कोई सुनवाई नहीं है।

-मोनू, भदईपुरा

सुबह चार बजे पत्नी की डिलीवरी हुई है। दोपहर से बिजली गायब है। वार्ड में अंधेरा है और गर्मी में नवजात बच्चे भी परेशान हैं। ऐसे हालत में जच्चा-बच्चा दोनों को नुकसान पहुंच सकता है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत की गई है।
-मनोज, ट्रांजिट कैंप

मंगलवार की सुबह तीन बजे पत्नी की डिलीवरी हुई थी। दिन से अस्पताल में बिजली नहीं है। गायनी वार्ड में भर्ती प्रसूताएं परेशान हैं। नवजात बच्चे गर्मी से चीखपुकार मचाए हुए हैं। अस्पताल में पानी भी नहीं है। सभी लोग परेशान हैं।
-गोविंद, दुर्गापुर, दिनेशपुर।

30 सितंबर को पत्नी की डिलीवरी हुई है। गर्मी में बिना बिजली और पंखे के वार्ड में प्रसूताएं बेहाल हैं। मोबाइल की रोशनी का ही सहारा है। अस्पताल वाले पत्नी को डिस्चार्ज नहीं कर रहे हैं। अगर गर्मी में प्रसूताओं को कुछ हो जाता है तो उसकी जवाबदेही किसकी होगी।


-अतीक, सुभाष कालोनी

अस्पताल में बिजली की अंडरग्राउंड लाइन में फाल्ट आने से दिक्कतें हुई हैं। फाल्ट को ठीक करने की कोशिश हो रही है, लेकिन फाल्ट नहीं मिल पाया है। इमरजेंसी और लेबर रूम में इन्वर्टर से बिजली सप्लाई सुचारु की गई है। गायनी वार्ड में भर्ती मरीजों को मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया जा रहा है। शाम चार बजे लाइन में फाल्ट आया था। आईसीयू में इन्वर्टर की पूरी व्यवस्था है। कोशिश कर रहे हैं कि मेडिकल कॉलेज से बिजली आपूर्ति अस्पताल में की जाए।
-डॉ. केके अग्रवाल, पीएमएस, जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed