फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Udham singh nagar District first pink toilet inaugurated in Rudrapur

Uttarakhand: रुद्रपुर में जिले का पहला पिंक टॉयलेट का शुभारंभ, सांसद ने महिला समूह को सौंपी संचालन की चाबी

Wed, 02 Oct 2024 08:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 02 Oct 2024 08:11 PM IST
सार

रुद्रपुर में जिले का पहला पिंक टॉयलेट के शुभारंभ के साथ ही उसे महिलाओं को समर्पित कर दिया गया है। बुधवार को सांसद अजय भट्ट ने फीता काटकर पिंक टॉयलेट का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन
Udham singh nagar District first pink toilet inaugurated in Rudrapur
रुद्रपुर में जिले का पहला पिंक टॉयलेट का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

रुद्रपुर में जिले का पहला पिंक टॉयलेट के शुभारंभ के साथ ही उसे महिलाओं को समर्पित कर दिया गया है। 30 लाख की लागत से तैयार टॉयलेट से मुख्य बाजार और रोडवेज बस अड्डे में आने वालीं महिलाओं को सहूलियत मिलेगी। बुधवार को सांसद अजय भट्ट ने फीता काटकर पिंक टॉयलेट का शुभारंभ किया। पिंक टॉयलेट का का संचालन नगर निगम की देखरेख में महिला समूह करेगा। उन्होंने संचालन के लिए चयनित महिला समूह को इसकी चाबी भी सौंपी।

इस दौरान सांसद ने महिलाओं की ओर से लगाए गए स्टॉल से खरीदारी भी की और उसका ऑनलाइन के माध्यम से भुगतान किया। वहां डीएम उदयराज सिंह, सीडीओ मनीष कुमार, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, रामपाल सिंह, नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल, एसडीएम मनीष बिष्ट मौजूद रहे। सांसद भट्ट ने गांधी पार्क पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और वहां सफाई अभियान भी चलाया। वहां भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, राकेश सिंह, अजय तिवारी, अनिल चौहान, योगेश वर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed