{"_id":"64c80381e362f8fe79014d96","slug":"tyre-burst-minor-died-rudrapur-news-c-235-1-ksp1002-1605-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: केलाखेड़ा में ट्रक का टायर फटने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: केलाखेड़ा में ट्रक का टायर फटने से किशोर की मौत
Tue, 01 Aug 2023 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
केलाखेड़ा। एनएच-74 फिदा नगर चौक से कुछ दूरी पर एक पंक्चर की दुकान पर टायर फटने से 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे केलाखेड़ा के एक निजी क्लीनिक पर दिखाने बाद काशीपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
केलाखेड़ा में एनएच-74 किनारे इकबाल की पंक्चर की दुकान है। सोमवार को उसने एक ट्रक के टायर का पंक्चर लगाया था। उसके बेटे फारूख (16) ने पिता का हाथ बंटाने की मंशा से टायर में हवा भरी। हवा भरने के कुछ समय बाद ही टायर जोरदार धमाके के साथ फट गया। इससे वहीं खड़ा फारूख करीब चार फुट उछलकर जमीन पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की आवाज से एकत्र हुए परिजन उसे केलाखेड़ा के एक क्लीनिक में दिखाने के बाद काशीपुर के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने फारूख को मृत घोषित कर दिया। इकबाल की एक बड़ी बेटी और दो बेटे थे। फारुख इकबाल की दूसरी संतान था।