{"_id":"68127df514396b95c10d320c","slug":"two-youths-identified-in-rampura-firing-case-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-124124-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रंपुरा फायरिंग मामले में दो युवक चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रंपुरा फायरिंग मामले में दो युवक चिह्नित
Thu, 01 May 2025 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 01 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के वार्ड 22 में एक मोहल्ले में दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में पांच बच्चों के जख्मी होने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को चिह्नित कर लिया है।
दोनों भूमिगत हो गए हैं। पुलिस ने बच्चों के परिजनों से बात की है और उनकी ओर से तहरीर मिलने पर पुलिस केस दर्ज करेगी।
सोमवार शाम वार्ड 22 में टंकी वाला मोहल्ला में दो युवकों के गुटों में फायरिंग हो गई। इसमें घर के बाहर खेल रहे हर्ष (7), निखिल (12), तनुज (8), ऋषभ (8), गरिमा (7) के पैरों पर छर्रे लग गए थे। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी जख्मी बच्चों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एक बच्चे हर्ष के पिता गेंदन कोली का कहना था कि दोनों गुटों में काफी समय से वर्चस्व की होड़ चल रही है।