Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two women got injured after slapping a goldsmith

Udham Singh Nagar News: सुनार काे चपत लगाकर चंपत हो गईं दो महिलाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two women got injured after slapping a goldsmith
एक लाख की सोने की चेन के बदले दे गईं नकली चेन
विज्ञापन

रुद्रपुर। युवती समेत दो महिलाएं एक सुनार को चपत लगाकर चंपत हो गईं। फरार दोनों महिलाएं करीब एक लाख रुपये की चेन के बदले नकली सोने की चेन दे गईं। सुनार ने महिला की चेन को पिघलाकर देखा तो वे नकली निकलीं। ठगी का एहसास होने पर सुनार ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस दुकान व आसपास के सीसीटीवी खंगालने में जुटी है।
बृहस्पतिवार दोपहर मुख्य बाजार पांच मंदिर के पास भल्ला ज्वैलर्स की दुकान पर दो महिलाएं सोने की चेन लेने पहुंची। दुकान स्वामी मनोज भल्ला ने बताया कि महिलाओं ने एक सोन की चेन दिखाकर उसे बदलकर दूसरी चेन लेने की बात कही। इस पर उन्होंने महिलाओं को सोने की चेन दिखाईं। इनमें एक चेन पसंद करने पर उसका मूल्य करीब एक लाख चार हजार रुपये बना। जबकि महिलाओं की चेन का मूल्य एक लाख रुपये था। इस पर महिलाओं ने उन्हें चार हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए और फिर चेन लेकर चली गईं।
विज्ञापन

मनोज ने बताया कि महिलाओं की सोने की चेन को पिघलाकर देखा तो उसमें सिर्फ दस फीसदी ही सोना था। बाकी उस पर धातु लगी थी। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा व मनोज छाबड़ा आदि पदाधिकारियों को जानकारी दी। इस पर व्यापारी नेता भी दुकान पर पहुंच गए। बाजार चौकी इंचार्ज पंकज मेहर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed