फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two women arrested on suspicion of theft from bullion shop

Udham Singh Nagar News: सर्राफा की दुकान से चोरी के शक में दो महिलाएं पकड़ीं

Thu, 18 Apr 2024 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 18 Apr 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two women arrested on suspicion of theft from bullion shop
बाजपुर। नगर स्थित एक सर्राफ की दुकान से आभूषण चोरी के शक में लोगों ने दो महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


बुधवार को नगर स्थित एक सर्राफ की दुकान पर दो महिलाएं पहुंचीं। उन्होंने आभूषण खरीदने की बात कही। इससे पहले भी दोनों महिलाएं एक ज्वैलर्स के पास गई थीं। संदेह होने पर उक्त ज्वैलर्स ने अपने अन्य सहयोगियों को सचेत कर दिया। साथ ही पुरानी वीडियो देखकर अपने ग्रुप में डाल दी जिस पर महिलाओं की पहचान हो गई।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों ने महिलाओं को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बाद में सर्राफा एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल कोतवाली में एसएसआई विनोद फर्त्याल से मिला।
विज्ञापन

सर्राफ विकास गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2022 और 2023 में शहर के कई ज्वैलर्स शॉप से आभूषण चोरी हुए थे। सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई तस्वीरों से आरोपी महिलाओं को पहचान कर पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस कार्रवाई की मांग की है। वहां विशेष जैन, विनय गर्ग, बिणु जैन, राजेश जैन, गोपाल वर्मा, अमर सिंह, प्रीति, मन्नी, अंकुश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed