फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two wildlife smugglers arrested with ivory worth Rs 1.5 crore

Udham Singh Nagar News: 1.5 करोड़ के हाथी दांत के साथ दो वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

Wed, 06 May 2026 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 06 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two wildlife smugglers arrested with ivory worth Rs 1.5 crore
सितारगंज। एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। सोमवार को टीम ने बाराकोली रेंज के तहत गांव कल्याणपुर से दो वन्यजीव तस्करों को हाथी के एक दांत के साथ गिरफ्तार किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में वन विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसएसपी (एसटीएफ) अजय सिंह ने बताया कि सितारगंज में वन्यजीवों के अंगों और हाथी दांत की अवैध तस्करी होने की सूचना मिली थी। इस पर एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट को वन्यजीव तस्करों की धरपकड़ के लिए निर्देशित किया गया था। इसके बाद सोमवार रात को एसटीएफ ने बाराकोली रेंज के वनकर्मियों के साथ गांव कल्याणपुर में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने शक्तिफार्म के गांव गुरुग्राम निवासी मृत्युंजय हालदार (32) और माणिक मंडल (35) को हाथी के एक दांत के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बरामद हाथी के दांत की लंबाई 3.3 फीट, गोलाई 13 इंच और वजन 7.820 किलो है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि हाथी दांत और हाथी के अंग वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में शामिल हैं और इनकी तस्करी करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, रेंजर कैलाश चंद्र गुणवंत ने बताया कि दोनों वन्यजीव तस्करों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मंगलवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में एसटीएफ टीम से निरीक्षक विकास चौधरी, एसआई विपिन चंद्र जोशी, एसआई कृष्ण गोपाल मठपाल समेत कई पुलिसकर्मी तथा बाराकोली रेंज से वन दरोगा राम निषाद, सरजीत सिंह जगदीश पंत शामिल रहे। संवाद
-वर्जन
पूछताछ में एसटीएफ को कई अहम जानकारियां मिली हैं जिनके आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। - अजय सिंह एसएसपी, एसटीएफ

---
गिरोह में और भी लोग शामिल होने की आशंका
विभागीय सूत्रों से पता चला है कि इस गिरोह में शक्तिफार्म व आसपास के इलाकों में रहने वाले और भी कई लोगों के शामिल होने की आशंका है। चर्चा है कि धर-पकड़ वाले दिन इन आरोपियों के साथ और भी कई लोग थे। जो किसी तरह बचकर भागने में कामयाब हो गए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed