Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two-wheeler riders are avoiding wearing helmets, prepared to face fines.

Udham Singh Nagar News: हेलमेट पहनने से बच रहे दोपहिया चालक, चालान भुगतने को तैयार

Mon, 02 Nov 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 02 Nov 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Two-wheeler riders are avoiding wearing helmets, prepared to face fines.
रुद्रपुर। दिनोंदिन बढ़ रहे सड़क हादसों के बावजूद दोपहिया वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। सबसे अधिक मामले बिना हेलमेट के सामने आ रहे हैं। एएनपीआर कैमरों की कार्रवाई में सामने आ रहे आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते वित्तीय वर्ष में एएनपीआर कैमरों के माध्यम से एक लाख से अधिक चालान किए गए। इनमें बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने के 88,819 मामले दर्ज हुए। इस साल सितंबर, अक्तूबर में बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 18,338 चालकाें के चालान काटे जा चुके हैं। चालान से बचने के लिए कई वाहन चालक कैमरों से निगरानी वाले स्थानों पर पहुंचते ही हेलमेट पहनते दिखाई देते हैं। कार्रवाई होने पर चालान भुगतने के लिए वाहन चालक तैयार हैं लेकिन हेलमेट पहनने के लिए अब भी लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।
विज्ञापन

--
सोच बदलना जरूरी
यातायात नियमों पर वाहन चालकों की सोच में बदलाव लाना बड़ी चुनौती बना हुआ है। कई लोग नियमों को अपनी जिम्मेदारी मानने के बजाय सरकारी कार्रवाई और जुर्माने से जोड़कर देखते हैं। कई बार चालान होने पर विरोध और नाराजगी सामने आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
-कोट
हेमलेट सुरक्षा के लिए पहना जाता है चालान से बचने के लिए नहीं। बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को जागरूक करने के साथ विभाग कार्रवाई भी कर रहा है। लोगों से अपील है कि अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखकर यातायात नियमों का पालन करें। - मोहित कोठारी, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed