फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two vehicles will be siezed.

अनाधिकृत ड्राइविंग प्रशिक्षण सेंटर के नाम पर चल रहे दो वाहन सीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two vehicles will be siezed.
जसपुर में अनाधिकृत वाहनों पर सीज की कार्रवाई करते एआरटीओ असित कुमार झा। संवाद - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। अनाधिकृत ड्राइविंग प्रशिक्षण सेंटर केे नाम पर चल रहे दो वाहनों को एआरटीओ ने सीज कर दिया। इससे अन्य अनाधिकृत ट्रेनिंग सेंटर संचालकों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

एआरटीओ असित कुमार झा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें लगातार शिकायत मिल रही थी कि जसपुर क्षेत्र में अनाधिकृत ड्राइविंग प्रशिक्षण सेंटर संचालित किया जा रहा है। इसे पकड़ने के लिए सूत मिल चौकी के पास अभियान चलाया गया। इस दौरान मारुति (यूपी-07 एल 6192) और (यूपी-21 पी 4700) में वाहन चालक 2500 रुपये प्रतिमाह और 40000 रुपये पंद्रह दिन के हिसाब से दो लोगों को अनाधिकृत ड्राइविंग प्रशिक्षण देते पाए गए। वाहन चेक करने पर पता लगा कि दोनों वाहनों में डबल ब्रेक एवं कलच लगाए गए और घरेलू गैस सिलिंडर से वाहन चलाए जा रहे थे जो कि ड्राइविंग के लिए खतरनाक है।
विज्ञापन

पूछताछ में मालूम हुआ कि जसपुर निवासी हाजी इरशाद अहमद द्वारा जसपुर क्षेत्र में अनाधिकृत तरीके से एबीसी कार ड्राइविंग प्रशिक्षण सेंटर संचालित किया जा रहा है। अभिलेख बिना संचालित पाए जाने पर दोनों वाहनों को सीज किया गया है। भविष्य में फिर से संचालित करने पर केस दर्ज करने की चेतावनी दी गई है। एआरटीओ ने बताया कि क्षेत्र में काशीपुर से सिर्फ दो लोगों ने ही ड्राइविंग प्रशिक्षण सेंटर के लिए विभाग में अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed