{"_id":"69e28846ddd3c710be02d6f4","slug":"two-ultrasound-machines-of-pantnagar-universitys-veterinary-hospital-sealed-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-140091-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पंतनगर विवि के पशु अस्पताल की दो अल्ट्रासाउंड मशीनें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पंतनगर विवि के पशु अस्पताल की दो अल्ट्रासाउंड मशीनें सील
Sat, 18 Apr 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर/पंतनगर। स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय टीम ने जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सालय की दो अनुपयोगी पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीनों को सील कर दिया। शुक्रवार को औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल में छह पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन पाई गईं। सामने आया कि चार पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीनें जानवरों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सुचारू रूप से उपयोग में लाई जा रही हैं। दो पुरानी पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीनों का उपयोग नहीं हो रहा था।
टीम ने मेडिसिन विभाग, सर्जरी विभाग और ऑब्स एंड गायनी विभाग का निरीक्षण किया। अल्ट्रासाउंड मशीन के उपयोग की प्रक्रिया और जानवरों के इलाज की व्यवस्था को देखा। टीम में जिला नोडल अधिकारी डॉ. एसपी सिंह, जिला समन्वयक प्रदीप महर, पशु अस्पताल के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रकाश भट्ट आदि मौजूद थे। इधर, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने कहा है कि समय-समय पर इस प्रकार के निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कन्या भ्रूण हत्या पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए जिले के अल्ट्रासाउंड केंद्र और डायग्नोस्टिक सेंटरों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।
............