{"_id":"64fe017ff998c988340b2197","slug":"two-tree-cut-by-tuskars-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-2883-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: तस्करों ने काटे सागौन के दो पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: तस्करों ने काटे सागौन के दो पेड़
Sun, 10 Sep 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
बाजपुर के बरहैनी रेंज टीम ने बरामद किए सागौन के गिल्टे। सोत वन विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग ने आरा मशीन से गिल्टे किए बरामद
बाजपुर। तस्करों ने सागौन के दो पेड़ काट लिए। रेंजर प्रदीप असगोला ने बताया कि आरा मशीन संचालक सहित तस्करों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
वन विभाग की टीम ने बैलपड़ाव स्थित एक आरा मशीन पर छापा मारा। यहां सागौन के दो पेड़ काटकर बनाए गए गिल्टे बरामद किए। मौके पर आरा मशीन संचालक नहीं मिला। शनिवार रात को तस्कर कमोला बीट के प्लांट संख्या पांच से सागौन के दो पेड़ काटकर ले गए। बरहैनी के रेंजर प्रदीप कुमार असगोला के नेतृत्व में बैलपड़ाव स्थित एक आरा मशीन में छापा मारा। यहां से बरामद सागौन के गिल्टों को कालाढूंगी स्थित वन विभाग कार्यालय परिसर में रखा गया है।
भोगपुर गांव से सागौन के आठ लट्ठे बरामद
जसपुर। पतरामपुर वन रेंज के एक गांव के गन्ने के खेत से वन कर्मियों ने सागौन की लकड़ी के आठ लट्ठे बरामद किए। पतरामपुर रेंज के रेंजर ललित आर्य ने बताया कि सागौन की लकड़ी के लट्ठे किस बीट से कटे हैं और कितने पुराने हैं। इसकी जांच की जा रही है। लट्ठों को बरामद कर वन चौकी में रखवा दिया गया है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा। संवाद