फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two spa centres raided, Mizoram girls rescued, five arrested

देह व्यापार का भंडाफोड़: दो स्पा सेंटर पर छापे, मिजोरम की युवतियों को छुड़ाया, पांच पकड़े

Wed, 06 May 2026 10:44 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 06 May 2026 10:44 AM IST
सार

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए संयुक्त छापेमारी कर महिला संचालक समेत पांच को हिरासत में लेकर छह युवतियों को रेस्क्यू किया है।

विज्ञापन
Two spa centres raided, Mizoram girls rescued, five arrested
रुद्रपुर के स्पा सेंटर में जांच के लिए पहुंची पुलिस। - फोटो : स्त्रोत: पुलिस

विस्तार

काशीपुर फ्लाईओवर स्थित दो स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। कोतवाली पुलिस और एएचटीयू ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला संचालक समेत पांच को हिरासत में लेकर छह युवतियों को रेस्क्यू किया है।

विज्ञापन

एसएसपी अजय गणपति ने बताया लंबे समय से पुलिस और एएचटीयू को सूचना मिल रही थी कि काशीपुर फ्लाईओवर स्थित ब्यूटी क्वीन सैलून और सेटटेशन स्पा में सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा है जिसमें बाहरी राज्यों की युवतियों को लाकर उन्हें ग्राहकों के साथ भेजा जाता है।

विज्ञापन

सूचना पर एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी, एएचटीयू प्रभारी एमएस दसौनी ने पुलिस टीम के साथ मंगलवार की शाम चार बजे दोनों स्पा सेंटर में संयुक्त रूप से छापा मारा। इस दौरान टीम को आपत्तिजनक सामान, कुछ नकदी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम को जांच में स्पा सेंटर के अंदर गुप्त कमरा भी मिला जिसमें कुछ युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिली थीं। महिला पुलिसकर्मियों ने युवतियों को रेस्क्यू किया और मौके से दो संचालक, एक ग्राहक और दो सहयोगी को दबोच लिया और दस्तावेज खंगालने शुरू कर दिए।

बताया जा रहा है कि युवतियां मिजोरम की निवासी हैं जिन्हें झांसा देकर अनैतिक देह व्यापार में धकेल दिया गया। खबर लिखे जाने तक टीम स्पा सेंटर में रखे दस्तावेज को खंगाल रही थी जिससे देह व्यापार में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed