फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two smugglers caught in smuggling jacket worth 13.70 lakh from Nepal

नेपाल से 13.70 लाख की जैकेट तस्करी में दो तस्कर पकड़े

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers caught in smuggling jacket worth 13.70 lakh from Nepal
नानकमत्ता में पुलिस हिरासत में नेपाल से जैकेटों की तस्करी करने के आरोपी। - फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने नेपाल से कार में तस्करी कर लाई जा रहीं विदेशी जैकेटों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद जैकेटों की कीमत 13.70 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट बृहस्पतिवार को टीम के साथ सिसईखेड़ा सीमा पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। पुलिस को देख खटीमा की ओर से आ रही कार (यूपी25बीवी2566) में सवार लोगों ने भागने के प्रयास किया। शक होने पर पुलिस कार की घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कार से नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 186 जैकेट मिलीं। इस पर पुलिस ने कार सवार थाने वाली गली बहेड़ी जिला बरेली निवासी मुजफ्फर हुसैन और एजाज अहमद को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में उन्होंने बताया कि जैकेटों की कीमत 13.70 लाख रुपये है। कार को एमवी एक्ट में सीज किया गया है। बाद में आरोपियों और बरामद माल को कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। टीम में एसआई धर्मेंद्र आर्या, कांस्टेबल रोहित चौधरी, प्रकाश आर्या, हेमचंद फुलारा, महिपाल सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed