फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two smugglers arrested with 461 grams of smack in Kichha

Uttarakhand: 461 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, लालच के चक्कर में ग्राम चौकीदार और मजदूर बन गए आरोपी

Wed, 13 Dec 2023 05:41 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 13 Dec 2023 05:41 PM IST
सार

किच्छा में पुलभट्टा पुलिस ने 461 ग्राम स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों बाइक से स्मैक देने सिरौलीकलां आ रहे थे। थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Two smugglers arrested with 461 grams of smack in Kichha
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किच्छा में पुलभट्टा पुलिस ने नशे के अंतरराज्यीय गैंग के दो सदस्यों को 461 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों बाइक से स्मैक देने सिरौलीकलां आ रहे थे। थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस दर्ज किया गया है। इनमें से एक ग्राम चौकीदार तो दूसरा दिहाड़ी मजदूर है, जो लालच के चक्कर में तस्करी करने लगे। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


पुलभट्टा एसओ कमलेश भट्ट ने बताया कि एसआई पंकज कुमार, प्रताप सुयाल, फिरोज खान, महेंद्र बिष्ट समेत पुलिस टीम दोपहरिया और अंजनिया गांव के बीच चेकिंग कर रही थी।  इस बीच अंजनिया गांव की ओर से दो बाइक आती दिखीं। पास आने पर जब पुलिस टीम ने इन्हें रुकने का इशारा किया तो ये वापस भागने लगे। पुलिस टीम ने बल प्रयोग कर दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


तलाशी लेने पर एक बाइक सवार बृजेश निवासी बीथम नौगवां थाना शाही जिला बरेली के कब्जे से 208 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दूसरी बाइक पर सवार आजम रजा निवासी ग्राम खरसैनी थाना शाही जिला बरेली के कब्जे से 253 ग्राम स्मैक बरामद हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनीश से लेकर रहीश को देने जा रहे थे स्मैक  
एसओ कमलेश भट्ट ने बताया कि आरोपी स्मैक फतेहगंज पश्चिमी के ग्राम बल्लिया धनेरा निवासी मुनीश सिंह से लेकर आ रहे थे। इनको इस स्मैक को सिरौलीकलां निवासी रहीश को देना था। मामले की जानकारी मिलने पर सीओ सितारगंज ओम प्रकाश शर्मा भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्करों में खरसैनी थाना शाही निवासी बृजेश में ग्राम चौकीदार है। पैसे के लालच में इस तस्कर ने ग्राम बल्लिया धनेरा निवासी मुनीश के साथ नशे के कारोबार में पार्टनरशिप कर ली थी। पुलिस के अनुसार मुनीश पर नशे की तस्करी के तीन केस चल रहे हैं। दूसरा आरोपी आजम दिहाड़ी मजदूरी करता है। वह पैसों के लालच में इस काम को करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed