फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two petrol pumps were robbed in Udham Singh Nagar district in two days

Uttarakhand: झनकट में 42 और किच्छा में 30 सेकेंड में दिया डकैती को अंजाम, CCTV के आधार पर जांच कर रही पुलिस

Mon, 28 Apr 2025 11:29 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 28 Apr 2025 11:29 AM IST
सार

ऊधमसिंह नगर में दो पेट्रोल पंपों पर फिल्मी स्टाइल में हुई डकैती की घटनाओं ने पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। झनकट में बाइक सवार बदमाशों ने 42 सेकेंड में घटना को अंजाम दिया, जबकि किच्छा में महज 30 सेकेंड में वारदात कर बदमाश आसानी से भाग गए।

विज्ञापन
Two petrol pumps were robbed in Udham Singh Nagar district in two days
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊधमसिंह नगर जिले में दो दिनों में दो पेट्रोल पंपों पर फिल्मी स्टाइल में हुई डकैती की घटनाओं ने पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। झनकट में बाइक सवार बदमाशों ने 42 सेकेंड में घटना को अंजाम दिया, जबकि किच्छा में महज 30 सेकेंड में वारदात कर बदमाश आसानी से भाग गए। माना जा रहा है कि यह गैंग यूपी बार्डर से सटे क्षेत्रों का है। पुलिस की टीमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी हैं।

विज्ञापन

खटीमा के झनकट में शुक्रवार रात हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर दो बाइकों पर सवार छह बदमाश पहुंचे। उन्होंने तमंचे के बल पर पंप के सेल्समैन से 27 हजार रुपये लूटे और 42 सेकेंड में वारदात को अंजाम देकर आसानी से भाग निकले थे। पुलिस वारदात को सुलझाने में लगी थी।

विज्ञापन

शनिवार रात किच्छा में नेशनल हाईवे किनारे स्थित पेट्रोल पंप पर भी इसी स्टाइल में छह बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर पहुंचे। दो-दो बदमाशों ने दो जगहों पर बैठे सेल्समैन को तमंचा दिखाकर धमकाया और दो बदमाश बाइक स्टार्ट कर खड़े रहे। 30 सेकेंड में बदमाश 67 हजार रुपये लूटकर रुद्रपुर की ओर भाग गए। वारदात करने के तरीके और बदमाशों के हुलिये के आधार पर दोनों घटनाओं में एक ही गैंग के शामिल होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर पेट्रोलिंग टीम रहती है तैनात
दोनों घटनाएं नेशनल हाईवे पर घटी हैं। हाईवे पर पेट्रोलिंग टीम तैनात रहती है। इसके बावजूद बदमाशों ने दुस्साहस कर वारदात को अंजाम दिया। पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी की निगरानी होने के बावजूद बदमाशों ने चेहरे नहीं ढके थे। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि नए उम्र के लड़कों का हालिया बना गैंग है, जो तमंचों के बल पर डकैती को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहा है।


भागने के लिए लिंक मार्गों का इस्तेमाल
किच्छा और झनकट में वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने हाईवे छोड़कर भागने के लिए लिंक रास्तों का इस्तेमाल किया है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों के चेहरों के साथ ही वाहनों के नंबर भी मिले हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें बदमाशों को चिह्नित करने में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस से भी मदद ली जा रही है।

अहम सुराग मिले
पुलिस को जांच में बदमाशों के बारे में अहम सुराग हाथ लगे हैं। इनके बूते पुलिस बदमाशों तक पहुंचने में जुटी है। खटीमा और किच्छा पुलिस संयुक्त रूप से वारदातों को सुलझाने में लगी हुई है। सूत्रों के अनुसार बदमाशों की जानकारी मिल चुकी है और पुलिस वैरिफाई कर रही है।

दोनों वारदातों में एक गैंग के ही शामिल होने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। जांच की जा रही है और जल्द ही बदमाशों तक पुलिस पहुंचेगी। - मणिकांत मिश्रा, एसएसपी

घटना के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं, साथ ही एसओजी भी जुटी हुई है। सर्विलांस, मुखबिर, सीसीटीवी, संदिग्धों से पूछताछ में टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही वारदातों में शामिल अभियुक्त गिरफ्त में होंगे। -मणिकांत मिश्रा, एसएसपी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed