फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two people, including a builder, were accused of grabbing a flat and demanding extortion.

Udham Singh Nagar News: बिल्डर समेत दो के खिलाफ फ्लैट हड़पने और रंगदारी मांगने का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Two people, including a builder, were accused of grabbing a flat and demanding extortion.
काशीपुर। एक बिल्डर और उसके साथी के खिलाफ एक व्यक्ति ने फ्लैट हड़पने व 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

स्टेडियम रोड, विनायक विला निवासी मनोज जैन ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनकी पत्नी रितु जैन के नाम मैसर्स दि रितू क्रिएशन फर्म है जिसमें शक्ति प्रकाश अग्रवाल पार्टनर हैं। फर्म से मोहल्ला कटोराताल स्थित वेदांता हाइट्स में पांचवें तल पर एक फ्लैट खरीदा था। इस पर उसका ही कब्जा चलता आ रहा है।
विज्ञापन

मनोज जैन ने बताया कि वह शक्ति प्रकाश अग्रवाल व सत्यम अग्रवाल के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे। इस फ्लैट की सेल डीड व चाबी शक्ति प्रकाश अग्रवाल व सत्यम अग्रवाल के कार्यालय में रखी रहती थी लेकिन इन लोगों के साथ फरवरी 2024 में विवाद हो गया। इस कारण उन्होंने इनके कार्यालय में जाना बंद कर दिया। बाद में उन्हें पता चला कि उनके फ्लैट में अंजान लोग रह रहे हैं जिन्हें बिल्डर ने वहां भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि जब उसने बिल्डर से संपर्क किया तो धमकी दी गई और राजनीतिक प्रभाव का हवाला देते हुए कहा गया कि वे कुछ भी कर सकते हैं। आरोप है कि पिछले विवाद का बदला लेने के लिए उनके खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है। आरोपी फ्लैट खाली करने और सेल डीड व चाबी वापस करने के लिए 20 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं।

सीओ दीपक सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शक्ति प्रकाश अग्रवाल और सत्यम अग्रवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर एसआई कौशल सिंह भाकुनी को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed