{"_id":"5cc9eb76bdec22075c1159cf","slug":"two-new-agricultural-science-centers-will-be-built-in-pithoragarh-and-chamoli","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ और चमोली में बनेंगे दो नए कृषि विज्ञान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ और चमोली में बनेंगे दो नए कृषि विज्ञान केंद्र
Thu, 02 May 2019 12:24 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Thu, 02 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
डॉ. पीएन सिंह, पंत विवि के निदेशक प्रसार शिक्षा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों तक नवीनतम कृषि तकनीकें, गुणवत्ता युक्त बीज और प्लांटिंग मैटेरियल पहुंचाने के लिए पंतनगर विश्वविद्यालय उत्तराखंड में अपने कृषि विज्ञान केंद्रों की संख्या नौ से बढ़ाकर 11 करेगा। अभी विवि राज्य में धनौरी, ढकरानी, जागधार, ग्वालदम, लोहाघाट, गैना एंचोली, ज्योलीकोट, काशीपुर और मटेला में नौ कृषि विज्ञान केंद्र संचालित कर रहा है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. पीएन सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय ने चमोली जिले के विकास खंड जोशीमठ स्थित कोटि फार्म में और पिथौरागढ़ जिले के विकास खंड डीडीहाट स्थित थल के सनदेव मांडा में एक-एक नए कृषि विज्ञान केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में दोनों केवीके इसी साल सितंबर तक खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रदेश के कृषि विज्ञान केंद्रों में चहारदीवारी न होने से काफी भूमि खुली है। इनमें जल्द चहारदीवारी करवाई जाएगी। इसके साथ ही केवीके को उन्नत किया जाएगा। वैज्ञानिकों एवं अन्य कर्मियों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निदेशक प्रसार शिक्षा ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए बने कृषक भवन का भी नवीनीकरण किया जा रहा है। नवीनीकरण में लगभग 15 लाख रुपये खर्च होंगे। प्रथम चरण में साढ़े आठ लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन