फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two More FIR for Samiah Builders

Udham Singh Nagar News: सामिया बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी की दो रिपोर्ट दर्ज

Thu, 20 Jul 2023 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 20 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two More FIR for Samiah Builders
रुद्रपुर। सामिया बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी के फिर से दो केस दर्ज हुए हैं। इससे पहले भी धोखाधड़ी के मामले में आठ केस दर्ज हो चुके हैं। हरिदासपुर दिनेशपुर निवासी खगेंद्र गुप्ता ने तहरीर में बताया कि उसने सामिया लेक सिटी काशीपुर रोड पर दुकान के लिए एक प्लॉट खरीदा था। जिसकी कीमत 22.50 लाख रुपये थी। उसने सामिया लेक सिटी के स्वामी जमील अहमद, डायरेक्टर सगीर अहमद खान को 7.50 लाख रुपये भी दिए थे। इसके बावजूद उन्हें प्लाट पर कब्जा नहीं दिया मिला। जब प्लाट देने के लिए दबाव बनाया तो जमील अहमद, सगीर अहमद, मो.हासिम, चमन गुर्जर, सैफ उल्ला, तस्लीम, अकिल अहमद व कंपनी के अन्य कर्मचारी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। उधर आवास विकास निवासी इकबाल अहमद ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसकी साली ने सामिया लेक सिटी में 9.60 लाख रुपये कीमत का दो सौ गज का प्लाट खरीदा था। कई साल बीतने के बाद भी प्लाट पर कब्जा नहीं दिया गया। एसएचओ विक्रम राठौर ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed