फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two more accused nabbed for purchasing weapons on fake licenses.

Udham Singh Nagar News: फर्जी लाइसेंस पर शस्त्र खरीदने के दो और आरोपी दबोचे

Sun, 14 Jun 2026 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 14 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two more accused nabbed for purchasing weapons on fake licenses.
रुद्रपुर/काशीपुर। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के नेटवर्क को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार देर रात रुद्रपुर और सितारगंज में दबिश देकर एसटीएफ ने रेस्टोरेंट संचालक समेत दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में दो पिस्टल और 31 कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। बाहरी राज्यों से आए शस्त्र लाइसेंसों की वैधता की जांच हो रही है। उन्होंने बताया कि चार जून को काशीपुर कोतवाली में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। इसी विवेचना के क्रम में शुक्रवार देर रात एसटीएफ ने इंस्पेक्टर एमपी सिंह के नेतृत्व में सितारगंज-रुद्रपुर में दबिश दी गई।
विज्ञापन

टीम ने ग्राम भुड़िया कॉलोनी, थाना बहेड़ी, बरेली (यूपी) व हाल में सितारगंज निवासी तथा सरदार रेस्टोरेंट के संचालक करनजीत सिंह और नियर मंडी, सितारगंज निवासी विक्रमजीत सिंह तूर को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जों से .30 बोर और .32 बोर की सेमी ऑटोमेटिक पिस्टलें बरामद हुई हैं। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह के निर्देश पर हुई जांच के बाद काशीपुर कोतवाली में 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इन लोगों ने शाहजहांपुर से फर्जी लाइसेंस बनवाकर उन पर शस्त्र चढ़वा लिए। इस मामले में अभी तक चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस मुख्य आरोपी सौरभ अग्रवाल के कार चालक कटोराताल निवासी अमित पाल को शस्त्र और लाइसेंस छिपाने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं।
अब तक राज्य में तीन प्राथमिकी और नौ गिरफ्तारी
राज्य के तीन जिलों में फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के मामले में अब तक तीन प्राथमिकी दर्ज हुई हैं जिनमें नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। एसटीएफ 14 अवैध शस्त्र और 341 कारतूस बरामद कर चुकी है।

फर्जी या संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस रखने वालों के खिलाफ एसटीएफ की कार्रवाई जारी रहेगी। लोग हमें सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। - अजय सिंह, एसएसपी, एसटीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed