फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two more accused arrested for assault

मारपीट के दो और आरोपी गिरफ्तार

Fri, 25 Sep 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/गदरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/गदरपुर Updated Fri, 25 Sep 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन

नायब तहसीलदार के साथ मारपीट मामले में नामजद दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इससे पहले विधायक गदरपुर अरविंद पांडेय समेत अन्य आरोपियों को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन

 गुरुवार को थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा ने मुखबिर की सूचना पर वार्ड नंबर सात स्थित हेमराज कोचर के आवास पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान वहां मौजूद हेमराज और उसके पुत्र पंकज कोचर को हिरासत में ले लिया। हेमराज और पंकज कोचर नायब तहसीलदार के साथ मारपीट के मामले में नामजद हैं। दोनों आरोपियों से सीओ बाजपुर राजीव मोहन ने भी पूछताछ की और मेडिकल परीक्षण के उपरांत न्यायालय में पेशी के लिए भेजा गया। बता दें कि बीती 25 अगस्त को नायब तहसीलदार शेरसिंह ग्वाल के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने भाजपा विधायक अरविंद पांडेय के अलावा हेमराज, दीपक कुमार, अशोक कुमार, पंकज कुमार, राजेश गुंबर, गुरनाम सिंह, नरेश शर्मा, जयप्रकाश पांडेय, गीता, रीता रानी, पूजा, निशा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पूजा को न्यायालय द्वारा जमानत पर रिहा किया गया था, वहीं, गीता, रीता रानी और निशा ने सक्षम न्यायालय से स्थगनादेश ले लिया था। पुलिस ने मामले में नामजद भाजपा विधायक अरविंद पाण्डेय, अशोक कुमार एवं दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि राजेश गुंबर, गुरनाम सिंह, नरेश शर्मा और जयप्रकाश पांडेय अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर बने हुए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed