{"_id":"6a00d67c179a8abb15012efa","slug":"two-lakh-rupees-compensation-was-handed-over-to-the-fire-victim-rudrapur-news-c-235-1-ksp1002-142787-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अग्निपीड़ित को दो लाख रुपये मुआवजा राशि सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अग्निपीड़ित को दो लाख रुपये मुआवजा राशि सौंपी
Mon, 11 May 2026 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 11 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर की ओर से प्राप्त दो लाख रुपये की धनराशि अग्नि पीड़ित रामदास सिंह को सौंपी। विधायक चीमा ने बताया कि एसजीपीसी अमृतसर प्रत्येक वर्ष अपने सदस्य को तीन लाख रुपये क्षेत्र में जरूरतमंद को आर्थिक सहायता देने के रूप में यह राशि देती है। उन्होंने बताया बीते दिनों बाजपुर रोड स्थित शंकरपुरी हाइडिल के पीछे निवासी रामदास सिंह के घर में अज्ञात कारणों के आग लगने से भारी आर्थिक क्षति हुई थी। उन्होंने बताया अग्निकांड से हुए नुकसान की भरपाई के लिए पीड़ित रामदास सिंह को एसजीपीसी से प्राप्त धनराशि में से दो लाख रुपये की आर्थिक मदद की गई है ताकि वह अपना जीवन यापन सुधार सकें। संवाद
विज्ञापन