फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two died in two road accidents in Khatima

Road Accident: खटीमा में दो सड़क हादसे में दो की मौत, परिवार में कोहराम

Wed, 30 Apr 2025 04:55 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 30 Apr 2025 04:55 PM IST
सार

खटीमा में मंगलवार रात अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। जिससे मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Two died in two road accidents in Khatima
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

खटीमा में मंगलवार रात अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। जिससे मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।

विज्ञापन

चंपावत जिले के ग्राम बरदोली निवासी सूरज जोशी (20) पुत्र भवानी दत्त जोशी अपने साथी पवन बिष्ट के साथ किसी काम से बरेली (यूपी) गया हुआ था। मंगलवार देर शाम दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। तभी चकरपुर क्षेत्र में जगबुड़ा पुल के निकट उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन से टकरा गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर सूरज को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल पवन को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


दूसरी घटना में मंगलवार शाम सितारगंज मार्ग स्थित मछली झाला के पास एंबुलेंस की टक्कर से गिधौर, नानकमत्ता निवासी मुकेश कुमार (26) पुत्र हरिलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसे खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मुकेश अपने चचरे भाई के लिए दवाई लेकर बाइक से घर लौट रहा था, तभी मछली झाला के पास सामने से तेज गति से आ रही एंबुलेंस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। वह तीन बहनों में अकेला भाई था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed