फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two death case in usnagar

Udham Singh Nagar News: कैलाश नदी में डूबने से अधेड़ की मौत

Sun, 27 Aug 2023 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 27 Aug 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Two death case in usnagar
सितारगंज। कैलाश नदी में डूबने से अधेड़ की मौत हो गई। एसएसआई हरविंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे उकरौली गांव निवासी राम चंद्र (55) पुत्र रामनगीना घर से सिडकुल बाजार आ रहे थे। इसी दौरान कैलाश नदी पार करते समय वह पानी में डूबकर बह गए। शाम करीब चार बजे नदी किनारे रह रहे परिवारों ने नदी में शव उतराते देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव निकालकर उसकी शिनाख्त कराई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह खटीमा भेज दिया।
विज्ञापन


ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत

काशीपुर। ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय ट्रेन शनिवार शाम काशीपुर से लालकुआं जा रही थी कि तभी कोसी नदी के पास किमी संख्या 50 के पास इसकी चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक निकटवर्ती रेलवे गेट संख्या 34बी पर तैनात गेटमैन ने मृतक का शव नहीं लिया। इस कारण ट्रेन के गार्ड शव को बाजपुर रेलवे स्टेशन ले गए। सूचना मिलने पर आरपीएफ टीम भी काशीपुर से मौके की ओर रवाना हुई। खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके लिए घटना की सूचना आसपास के थाने, चौकी में दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article