फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   two caught

122 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
two caught
काशीपुर में पुलिस की हिरासत में अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपी। संवाद - फोटो : KASHIPUR
आईटीआई थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंग्रेजी शराब से लदा पिकप वाहन कब्जे में ले लिया। वाहन में विभिन्न ब्रांडों की 122 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर दो पिकप सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एएसपी राजेश भट्ट व सीओ अक्षय प्रहलाद कोंडे के निर्देशन में सोमवार शाम आईटीआई थानाध्यक्ष बीडी जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम बाजपुर रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। थाने के पास ही टीम ने काशीपुर से रुद्रपुर की ओर जा रहे पिकप वाहन (यूके 06सीबी-1128) को रोककर उसकी तलाशी ली तो 122 पेटी (अद्धे व पव्वे) अंग्रेजी शराब लदी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने पिकप वाहन के चालक ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर निवासी मिथुन मंडल से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह शराब टांडा उज्जैन स्थित एक शराब के ठेके से रुद्रपुर भेजी जा रही थी। त्योहारों के सीजन में वहां शराब की बिक्री काशीपुर की अपेक्षा अधिक रहती है। पुलिस ने मिथुन और उसके साथी पीलीभीत (यूपी) के थाना पूरनपुर निवासी सुखदेव उर्फ देव को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। टीम में एसआई मनोज सिंह देव, उपनिरीक्षक कपिल कांबोज कांस्टेबल, अशोक बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, हरिकिशन, मुमताज आलम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed