{"_id":"66ecc2bf93e4f4514103d036","slug":"two-cars-collided-in-kutri-three-injured-khatima-news-c-236-1-ktm1001-105684-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कुटरी में दो कारें भिड़ीं, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कुटरी में दो कारें भिड़ीं, तीन घायल
Fri, 20 Sep 2024 06:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 20 Sep 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। कुटरी के पास बुधवार देर रात हाईवे पर दो कारें आपस में भिड़ गई जिसमें एक कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल मे इलाज चल रहा है जबकि दूसरी कार में सवार लोग माैके से भाग गए। कार की टक्कर से एक गाय भी घायल हो गई, जिसे स्थानीय लोगों ने गोशाला भिजवाया।
कुटरी के पास हाईवे पर बुधवार रात चकरपुर और खटीमा की ओर से आ रहीं दो कारें आपस में भिड़ गईं। हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। तभी कार की टक्कर से एक गाय भी घायल हो गई। दुर्घटना से हाईवे पर जाम लग गया। इससे परेशान लोगों ने जाम खुलवाने की मांग की। मौके पर पहुंची चकरपुर चौकी के पुलिस कर्मियों ने जाम खुलवाया। पुलिस के मुताबिक, एक कार में सवार तीन लोग घायल हो गए थे जिनका खटीमा स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि दूसरी कार में कोई नहीं मिला। दोनों क्षतिग्रस्त कारों को चौकी में लाकर खड़ा कर दिया गया है। घायल गाय को गौशाला में भिजवा दिया गया है।