{"_id":"58cd81e14f1c1b947d32aa01","slug":"two-cabinet-ministers","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 साल बाद तराई मिले दो कैबिनेट मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 साल बाद तराई मिले दो कैबिनेट मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Sun, 19 Mar 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
राजनीति
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। जिला गठन के 22 वर्ष पूरे होने के बाद पहली बार ऐसा मौका आया है कि राज्य सरकार में तराई के दो विधायक कैबिनेट मंत्री पद संभालेंगे। देहरादून में हुए शपथ ग्रहण समारोह में बाजपुर क्षेत्र से जीत दर्ज करने वाले यशपाल आर्य एवं गदरपुर सीट से जीतकर पहुंचे अरविंद पांडे को कैबिनेट में शामिल किया है।
विज्ञापन
तराई की राजनीति में इससे पहले कभी ऐसा मौका नहीं आया जब ऊधमसिंह नगर जिले से दो विधायकों को राज्य कैबिनेट में मंत्री पद मिला हो। यशपाल आर्य ने इससे पहले 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़कर बाजपुर सीट से जीत दर्ज की थी, इसके बाद उन्हें कैबिनेट में शामिल करते हुए राजस्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन
इससे पहले वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से जीत दर्ज करने वाले तिलकराज बेहड़ को एनडी तिवारी की सरकार ने स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दी थी। इस बार कैबिनेट में जगह बनाने वाले यशपाल आर्य जहां राज्य में दूसरी बार कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे तो वहीं चौथी बार विधायक चुने गए अरविंद पांडे को पहली बार कैबिनेट मंत्री पद मिलेगा।
विज्ञापन
अरविंद की चार जीतों ने पार्टी में उनका कद बढ़ा दिया है। तराई से दो विधायकों के मंत्री बनने से जनता को भी तराई के विकास की उम्मीदें बढ़ गई हैं। भाजपा समर्थकों का भी मानना है कि तराई के विधायकों के कैबिनेट में शामिल होने से क्षेत्र में तेज विकास होगा और क्षेत्र की विकास के मामले में धुंधली होती तस्वीर साफ होगी।