फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two brothers arrested with smack in jaspur

Udham Singh Nagar News: दो सगे भाइयों को 8.42 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार, केस दर्ज

Mon, 28 Apr 2025 11:37 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 28 Apr 2025 11:37 AM IST
सार

दो सगे भाइयों को पुलिस ने 8.42 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Two brothers arrested with smack in jaspur
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जसपुर में दो सगे भाइयों को पुलिस ने 8.42 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

विज्ञापन

कोतवाल जगदीश सिंह ढकरियाल ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस टीम श्मशान घाट रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी काले रंग की बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने मोटरसाइकिल मोड़ने का प्रयास किया तो बाइक समेत गिर गए। दोनों ने अपना नामविक्रमजीत सिंह और इंद्रजीत सिंह निवासी ग्राम चतरपुर बगीची थाना जसपुर बताया।

विज्ञापन

दोनों का कहना था कि वह रुपयों के लालच में ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) से एक युवक से स्मैक खरीदकर लाते हैं और क्षेत्र में बेचते हैं। टीम ने विक्रम के कब्जे से 4.17 ग्राम और इंद्रजीत के कब्जे से 4.25 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने मोटरसाइकिल सीज करके दोनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed