फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two bike riders died due to collision with an unknown vehicle

Udham Singh Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Wed, 27 Aug 2025 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 27 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders died due to collision with an unknown vehicle
सितारगंज। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं तीसरे सवार करन को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है।सोमवार रात गांव सिसौना निवासी सोनू जोशी (21), गोविंद (22) और करन पाल एक बाइक पर सवार होकर घर आ रहे थे। रास्ते में स्टोन क्रशर के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय सितारगंज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई। वहीं, हल्द्वानी में इलाज के दौरान मंगलवार को गोविंद ने भी दम तोड़ दिया। तीसरे घायल को बरेली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सोनू का परिवार मूल रूप से ग्राम सौंग, पिथौरागढ़ का रहने वाला है। सिडकुल की एक कंपनी में काम करते हुए उसने अभी सिसौना में घर बनाया और गृह प्रवेश की तैयारी में जुटा था। सोनू का एक डेढ़ माह का बेटा भी है। वहीं, हादसे में दूसरा मृतक गोविंद दिल्ली में काम करता था और एक सप्ताह पूर्व ही घर लौटा था। मौत की खबर मिलने से गोविंद की पत्नी बेसुध है। गोविंद की एक बहन है। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed