फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime Interstate vehicle thief gang busted four arrested in Rudrapur Uttarakhand

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश: चालक और उसके बेटे को बंधक बना लूटा ट्रक, चार पकड़ में आए तो खुला मामला

Thu, 25 Aug 2022 01:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 25 Aug 2022 01:43 PM IST
सार

18 अगस्त को काशीपुर मार्ग मेें पेट्रोल पंप के नजदीक खड़े एक ट्रक को रात करीब तीन बजे कार सवार तीन बदमाशों ने आकर लूट लिया था। ट्रक के अंदर सो रहे चालक व उसके बेटे को बदमाशों ने बंधक बनाकर बाजपुर दोराहे के नजदीक उतार दिया था।

विज्ञापन
Crime Interstate vehicle thief gang busted four arrested in Rudrapur Uttarakhand
रुद्रपुर में बरामद ट्रक के साथ खड़े एसएसपी व पुलिस टीम। - फोटो : RUDRAPUR

विस्तार

काशीपुर मार्ग से एक सप्ताह पहले लूटे गए ट्रक को पुलिस ने बरामद कर अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी कार सीज कर दी है। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, दो कारतूस, ट्रक का ताला खोलने वाली सूजानुमा चाबी व 37 हजार की नकदी मिली है। लूट में शामिल तीन आरोपी अभी फरार हैं।

विज्ञापन


बीते दिन 18 अगस्त को काशीपुर मार्ग मेें पेट्रोल पंप के नजदीक खड़े एक ट्रक को रात करीब तीन बजे कार सवार तीन बदमाशों ने आकर लूट लिया था। ट्रक के अंदर सो रहे चालक व उसके बेटे को बदमाशों ने बंधक बनाकर बाजपुर दोराहे के नजदीक उतार दिया था। बुधवार को कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि ट्रक की खोजबीन के लिए पांच टीमें लगाई गई थीं।
विज्ञापन


टीमों ने करीब 500 सीसीटीवी की फुटेज जांचने के बाद हापुड़ से मामले में शामिल हापुड़ देहात निवासी फिरोज, किठौर मेरठ निवासी नफीस उर्फ नफ्फी व डवारसी जिला गाजियाबाद निवासी खालिद को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने गढ़ मुक्तेश्वर के नजदीक एक ढाबे में खड़े ट्रक को बरामद कर लिया। ट्रक की निगरानी मुरादपुर, हापुड़ निवासी असलम कर रहा था। पुलिस ने असलम को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों पर यूपी के थानों में पहले भी लूट के कई मुकदमे दर्ज
इसके अलावा लूट में शामिल पडगुसरान नाहल जिला गाजियाबाद निवासी पप्पू उर्फ अब्दुल रहमान, सलाई हापुड़ देहात निवासी नफीस व पडगुसरान नहाल जिला गाजियाबाद निवासी सिपू पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सभी आरोपियों पर यूपी के थानों में पहले भी लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। वहीं डीआईजी (कुमाऊं) ने 15 हजार रुपये देने की घोषणा की है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच करने वाले पुलिसकर्मी को मैन ऑफ द मंथ से भी नवाजा जाएगा।

बदमाशों ने चार दिन पहले शहर में आकर डाला था डेरा
एसएसपी ने मामले का खुलासा करने के दौरान बताया कि आरोपियों ने शहर के अंदर घटना से चार दिन पहले 14 अगस्त को आकर डेरा डाल दिया था। आरोपी सफेद रंग की कार से शहर में आए थे। ट्रक को लूटने के बाद उसे राजस्थान में बेचने की योजना थी लेकिन राजस्थान में बात न बनने पर आरोपी ट्रक को महाराष्ट्र में बेचने की योजना बना रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने ट्रक की नंबर प्लेट बदलकर उसके फर्जी कागजात भी बनवा लिए थे। एसएसपी ने बताया कि आरोपी पेशेवर लुटेरे हैं और मांग के अनुसार ट्रक को लूट कर उसे बेच देते हैं।

ये भी पढ़ें...मंत्री की आवाज निकाल ठगी:  साइबर कैफे के मालिक को किया फोन, बहन की बेटी की कॉलेज फीस जमा कराने के लिए कहा

ये रहे पुलिस टीम में शामिल
पुलिस टीम में निरीक्षक विक्रम राठौर, भारत सिंह, उपनिरीक्षक कमाल हसन, जय प्रकाश चंद्र, महेश कांडपाल, हरविंदर कुमार, विद्या दत्त जोशी, भुवन जोशी, ललित बिष्ट, कांस्टेबल नीरज शुक्ला, राजीव साही, हेम फुलारा, चंद्र प्रकाश, अमित जोशी, पंकज बिनवाल, खीम सिंह, ललित कुमार, कुलदीप सिंह, नीरज भोज, राजेंद्र कश्यप व आसिफ हुसैन शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed