फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   truck driver's death in road accident

दो ट्रकों की भिंड़त में ईट भरे ट्रक चालक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
truck driver's death in road accident
बाजपुर.....मृतक सरफराज (फाइल फोटो) - फोटो : KASHIPUR
बाजपुर। दोराहा के पास गंदे नाले पर दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार देर रात ईंट लेकर एक ट्रक हल्द्वानी की ओर जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रहे उपखनिज से भरे ट्रक से उसकी भिंड़त हो गई। हादसे में दोनों ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोराहा पुलिस चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह बिष्ट पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने चालक सरफराज (30) निवासी महमूदपुर मुरादाबाद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया। उपखनिज से भरे ट्रक के चालक अब्दुल को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों वाहनों की भिड़ंत से रामपुर रोड पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया। घटना में दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सीओ वंदना वर्मा का कहना है कि हादसे में चालक सरफराज की मौत हो गई है। संवाद

बाजपुर में ट्रकों की भिंड़त में क्षतिग्रस्त ट्रक। संवाद

बाजपुर में ट्रकों की भिंड़त में क्षतिग्रस्त ट्रक। संवाद- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed