{"_id":"041fc6be884954b91767682326f7ea89","slug":"truck-crushed-bike-rider-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचला बाइक सवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचला बाइक सवार
ब्यूरो, अमर उजाला, किच्छा
Updated Fri, 06 Feb 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर रोड पर बृहस्पतिवार देर रात नालंदा स्कूल के सामने दो
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत के बाद एक बाइक से छिटक कर गिरे देवरिया के ग्रामीण को
अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया। दुर्घटना इतनी वीभत्स थी कि शव के टुकड़े सड़क
पर बिखर गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर जाम लग गया। सूचना के बाद पुलिस
मौके पर पहुंची।
देर रात देवरिया निवासी गोपाल गिरी (40) पुत्र मोहन गिरी नगर से एक शादी में शिरकत कर अपने घर देवरिया जा रहा था। बताते हैं कि नालंदा स्कूल के सामने उसकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से टकरा गई, जिससे गोपाल छिटक कर गिर गया। इस बीच एक ट्रक उसे कुचलता हुआ निकल गया।
इससे शव के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अचानक पहुंचे पूर्व ग्राम प्रधान चंदन पांडे ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर जाम लग गया। बाद में दूसरी बाइक से घायल अज्ञात को 108 एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। जहां से दूसरे अज्ञात घायल को सर पर गंभीर चोट के चलते हल्द्वानी रेफर किया गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। सूचना पर मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।