फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Triveni Express will also stay in Khatima for two minutes

खटीमा में भी दो मिनट रुकेगी त्रिवेणी एक्सप्रेस

Wed, 27 Feb 2019 12:44 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: yashwant yashwant Updated Wed, 27 Feb 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
Triveni Express will also stay in Khatima for two minutes
खटीमा स्टापेज बनने को लेकर जानकारी लेते विधायक धामी - फोटो : अमर उजाला
टनकपुर से प्रयागराज जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस दो मिनट खटीमा में भी रुकेगी। राज्य सभा सदस्य अनिल बलूनी के पत्र पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने खटीमा स्टापेज के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। मंगलवार देर शाम स्थानीय विधायक पुष्कर सिंह धामी ने रेलवे स्टेशन में पहुंचकर डीआरएम, बरेली से वार्ता की। धामी ने बताया कि डीआरएम ने स्टापेज को लेकर आदेश मिलने की बात कही है। स्टेशन अधीक्षक के. लाल ने बताया देर शाम दो-दो मिनट के स्टापेज का डीआरएम दिनेश कुमार सिंह का आदेश मिल चुका है।
विज्ञापन


 बता दें कि बुधवार सुबह पौने आठ बजे टनकपुर स्टेशन से त्रिवेणी एक्सप्रेस को केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा हरी झंडी दिखाएंगे। पहले टनकपुर से चलकर ट्रेन का सीधे मझोला पकड़िया स्टेशन पर स्टापेज निर्धारित था। इससे खटीमा में स्टापेज की मांग और तेज हो गई। विधायक धामी ने स्टापेज बनाने पर रेल मंत्री और सांसद बलूनी का आभार जताया। इधर, शाम को ट्रेन के स्टापेज की जानकारी लेने के लिए स्टेशन पर विभिन्न संगठनों के लोग उमड़े और सूचना मिलने पर खुशी जताई। वहीं, विहिप के रंदीप पोखरिया ने भी बलूनी का आभार जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed