{"_id":"c0702dbd715a2ba2e0c30abb6d1b2536","slug":"triple-murder-only-key-clue-khurana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहरे हत्याकांड में मिले महत्वपूर्ण क्लू : खुराना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहरे हत्याकांड में मिले महत्वपूर्ण क्लू : खुराना
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज।
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केवल खुराना ने कहा ड्राइवर की सुरागकशी में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द ही वह भी सामने आ जाएगा। तिहरा हत्याकांड पूर्व योजित है। इसमें ड्राइवर भी शामिल हो सकता है और कई लोगों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है। ऊधमसिंह नगर और देहरादून जिले की पुलिस तालमेल बनाकर काम कर रही है। जल्द ही मर्डर केस वर्कआउट भी जाएगा।
सोमवार को सिडकुल फेज टू में मिली राजेंद्र जोशी व कमला जोशी की लाश का मुआयना करने पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केवल खुराना ने कोतवाली में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पुलिस तीन-चार एंगल पर काम कर रही है। हत्या की घटना रैंडम नहीं है। देहरादून से ही वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग बनी है। इसके बाद एसएसपी ने कोतवाली में पुलिस अफसरों की बैठक ली और खुलासे के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए।