फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Triple murder case were revealed captain pick up the baton

तिहरा हत्याकांड के खुलासे की कमान संभाले थे कप्तान

Wed, 09 Dec 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज। Updated Wed, 09 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन

तिहरा हत्याकांड के खुलासे में जिले के कप्तान ने अहम भूमिका अदा की। उन्होंने एसओजी और पुलिस टीमों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा और खुद ही हत्याकांड की कमान संभाले रहे। कप्तान की गंभीरता का ही परिणाम है कि दस दिन के भीतर तिहरा हत्याकांड जैसे ब्लाइंड केस का खुलासा हो गया।

विज्ञापन

बीती 20 अक्टूबर को देहरादून से स्थानांतरित होकर आए नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केवल खुराना के चार्ज संभालने के बाद तिहरा हत्याकांड की सबसे बड़ी वारदात हुई। पुलिस के लिए भी ऊधम सिंह नगर जिले से लेकर देहरादून तक दहलाने वाला तिहरा हत्याकांड चुनौती बना था।
विज्ञापन

देहरादून से लेकर ऊधमसिंह नगर तक पुलिस की टीमों ने घटना के खुलासे के लिए रातदिन खाक छानी। कप्तान खुराना ने चार्ज लेने के बाद हुई तिहरा हत्याकांड की वारदात को चैलेंज के रूप में स्वीकार किया और तत्परता दिखाते हुए दस दिन के भीतर खुलासा कर डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दस दिनों में कप्तान खुलासे में लगी टीमों से हर रोज दिन में तीन बार अपडेट लेकर उन्हें टिप्स देते थे। एसएसपी खुराना की गंभीरता का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दस दिन के भीतर लापता राजेंद्र जोशी, उसकी मां कमला जोशी की लाशें बरामद करने के साथ ही हत्यारे भी पकड़ लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed