फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Trilok cheema joined BJP.

विधायक चीमा के बेटे को सीएम से दिलाई भाजपा की सदस्यता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Trilok cheema joined BJP.
देहरादून में त्रिलोक चीमा को भाजपा की सदस्यता दिलाते मुख्यमंत्री। - फोटो : KASHIPUR
विधायक हरभजन सिंह चीमा ने अपने पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा को भाजपा की सदस्यता दिला दी है। शनिवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी का पटका पहनाकर त्रिलोक को सदस्यता दिलाई। सीएम ने देहरादून में काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा के पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। सीएम ने उन्हें पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह जुट जाने को कहा।
विज्ञापन

काशीपुर से चार बार चुनाव जीते हरभजन सिंह चीमा ने पिछले सप्ताह पत्रकार वार्ता के दौरान सन्यास लेने की घोषणा करते हुए अपने बेटे के लिए भाजपा का टिकट मांगा था। इसके बाद चीमा अपने पुत्र को भाजपा की सदस्यता दिलाने की दिशा में प्रयास करने लगे थे। बताया जा रहा है कि वह बीते दिनों मुख्यमंत्री से मिले थे और बेटे को सदस्यता दिलाने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन

इसके बाद शनिवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिलोक को सदस्यता दिलाई। सीएम ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितकारी सोच से उन्हें अवगत कराते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ जुट जाने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा ने माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि जिस प्रकार उन्होंने काशीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा की है, ठीक उसी प्रकार त्रिलोक सिंह चीमा भी जनता की सेवा करते हुए पार्टी को क्षेत्र में मजबूती प्रदान करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा में त्रिलोक, दावेदारों में बढ़ी चिंता
काशीपुर। त्रिलोक चीमा के भाजपा में आने और मुख्यमंत्री के स्वयं उन्हें संगठन की सदस्यता दिलाने से त्रिलोक चीमा शनिवार को चर्चा में रहे। दूसरी ओर त्रिलोक की सदस्यता ने टिकट के दावेदारों की चिंता बढ़ा दी है। कहा जा रहा है कि चीमा का अपने बेटे को भाजपा की सदस्यता दिलाना उनका टिकट की ओर बढ़ाया गया दूसरा कदम है। इस समय मेयर ऊषा चौधरी, राम मेहरोत्रा, खिलेंद्र चौधरी सहित कई नेता भाजपा से टिकट के दावेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed