फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tributes paid to martyred soldiers on Victory Day

Udham Singh Nagar News: विजय दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to martyred soldiers on Victory Day
रुद्रपुर में शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते एसएसपी मंजूनाथ टीसी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। विजय विदस पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सीमाओं पर प्रहरी के रूप में तैनात जवानों की वजह से देशवासी सुरक्षित हैं। सैनिकों के पराक्रम की बदौलत ही 1971 में भारत को पाकिस्तान से विजय मिली।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर कार्यक्रम में भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहादत देने वाले जिले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, एडीएम जयभारत सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन आरएस धपोला सहित अन्य कर्मियों को पूर्व सैनिकों ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प चक्र अर्पित किए।
विज्ञापन

उन्होंने शहीदों के परिजनों और युद्ध में घायल सैनिक को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि देश की सीमाओं पर प्रहरी के रुप में तैनात जवानों की वजह से ही हम सभी देश के भीतर सुरक्षित हैं। 1971 के युद्ध में भारत जीता लेकिन अनेक सैनिक शहीद और घायल हो गए थे। उनकी स्मृति में विजय दिवस मनाया जाता है। इस दौरान भारत पाक युद्ध और देशभक्ति से संबंधित चित्रकला, निबंध, कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, एसडीएम प्रत्यूष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed