{"_id":"64d13bbba89b8e054f071b94","slug":"trial-finished-waiting-for-results-rudrapur-news-c-242-1-shld1029-2420-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ट्रायल पूरा, अब मेरिट लिस्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ट्रायल पूरा, अब मेरिट लिस्ट का इंतजार
Tue, 08 Aug 2023 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर स्टेडियम के बाहर सड़क पर दौड़ लगाते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : samvad
मुख्यमंत्री उदीयमान जिला स्तरीय ट्रायल का हुआ समापन
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के छह दिनी जिला स्तरीय ट्रायल का सोमवार को समापन हो गया। अब आठ से लेकर 10 अगस्त तक खिलाड़ियों के प्रदर्शन के हिसाब से मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
13 से 14 वर्ष तक के 118 खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री उदीयमान के जिला स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग किया। इसमें 61 बालक व 57 बालिका खिलाड़ी शामिल रहीं। खिलाड़ियों ने ब्राॅड जंप, शटल रन आदि इवेंट स्टेडियम के अंदर खेले तो 600 मीटर की दौड़ सड़क पर आयोजित हुई। जिला अस्पताल की ओर से खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए आई एंबुलेंस के चिकित्सकों ने बताया की बीते छह दिनों से करीब 25 खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि आठ से 14 वर्ष तक के 300 खिलाड़ियों की मेरिट बनाई जाएगी। इसमें 150-150 बालक व बालिकाएं शामिल रहेंगी।