फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Trespassing, police will jam to overcome

अतिक्रमण, जाम से निजात को बनेगी पुलिस चौकी

Thu, 08 Oct 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज। Updated Thu, 08 Oct 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


 पुलिस व प्रशासन की टीम ने किच्छा रोड पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। अमरिया चौराहे से अतिक्रमण हटाने व जाम की समस्या से निपटने के लिये  तहसीलदार ने बाजार पुलिस चौकी बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान मार्ग पर बेतरतीब खड़े 36 वाहनों के चालान काटे। नगर में अवैध अतिक्रमण के चलते आये दिन जाम लगा रहता है जिससे नगर वासियों को भारी पेरशानी का सामना करना पड़ता है। बुधवार को तहसीलदार आरसी गौतम व कोतवाल चंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस व राजस्व टीम ने किच्छा रोड पर अवैध अतिक्रमण हटाया। कस्बा इंचार्ज कमल कोरंगा ने मार्ग मे बेतरतीब ढंग से खडे़ 36 वाहनों के चालान काटे। अमरिया चौराहे पर अतिक्रमण और जाम को देखते हुए तहसीलदार गौतम ने कोतवाल को तत्काल पुलिस चौकी स्थापित करने की निर्देश दिये। कोतवाल ने अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिये 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। बिष्ट ने कहा कि गुरुवार को खटीमा मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। टीम में ईओ सरिता राणा, एसएसआइ केपी टम्टा, एसआइ दिनेश नाथ समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed