{"_id":"64b038473bf02eeeb7013096","slug":"tree-falls-on-majhola-pilibhit-line-khatima-news-c-236-1-ktm1001-397-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मझोला-पीलीभीत मार्ग पर बिजली लाइन पर गिरा पेड़, आपूर्ति हुई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मझोला-पीलीभीत मार्ग पर बिजली लाइन पर गिरा पेड़, आपूर्ति हुई ठप
Thu, 13 Jul 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। मझोला-पीलीभीत मार्ग पर बारिश के चलते पेड़ बिजली की लाइन में गिर गया। इससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और हल्दी घेरा पावर स्टेशन में तकनीकी खराबी आ गई और लाइन ब्रेकडाउन हो गई। विद्युत कर्मियों ने लाइन पर गिरे पेड़ को काटकर बिजली आपूर्ति सुचारू की। जेई विनोद जोशी ने बताया कि हल्दी घेरा पावर स्टेशन सुरई रेंज से लगा हुआ है। इसके चलते विद्युत लाइन से पेड़, पक्षी लाइन की चपेट में आने से अक्सर लाइन ब्रेकडाउन हो जाता है। इससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हो जाती है।
बृहस्पतिवार को क्षेत्र में रुक-रुककर कई बार हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बारिश से नगर के विभिन्न वार्ड में नालियों के चोक होने से जलभराव की स्थिति बन गई। उप जिला चिकित्सालय परिसर और मार्ग पर जल निकासी न होने से मार्ग पानी से भर गया। इससे मरीजों और तीमारदारों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ी।