फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Treatment facility is started by MSBY card

एमएसबीवाई कार्ड से इलाज की सुविधा हुई शुरू

Sun, 26 Nov 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।  Updated Sun, 26 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
 Treatment facility is started by MSBY card
msby

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना को सरकार ने एक बार फिर शुरू कर दिया है। अस्पतालों में कार्डधारकों को फिर से एमएसबीवाई कार्ड से इलाज की सुविधा मिलने लगी है। दरअसल, राज्य स्थापना दिवस पर योजना बंद कर दी गई थी। इससे गरीबों को अस्पतालों में मुफ्त इलाज नहीं मिल पा रहा था। वह महंगे निजी अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर हो रहे थे।

विज्ञापन


अब 23 नवंबर से योजना फिर शुरू हो गई है। सरकारी अस्पताल में चार दिन के भीतर चार मरीजों ने एमएसबीवाई कार्ड से अपना इलाज कराया। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के नोडल अधिकारी आरसी श्रीवास्तव ने बताया कि सीएमओ द्वारा भेजी मेल प्राप्त हुई थी। 23 नवंबर से एमएसबीवाई कार्ड से अस्पताल में इलाज शुरू हो गया है। उसी दिन से काशीपुर और जसपुर के चार मरीजों का उपचार किया गया। वेबसाइट शुरू हो गई है। मरीजों की रिपोर्ट बनाकर सीएमओ को भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed