{"_id":"6264504bf1f0ab643f225c63","slug":"transporters-protested-kashipur-news-hld4604165156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर पट्टी में ट्रांसपोर्टरों ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर पट्टी में ट्रांसपोर्टरों ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी के बाजार घाट पर प्रदर्शन करते वाहन स्वामी। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर पट्टी। स्टोन क्रशर पर उपखनिज के उचित मूल्य नहीं मिलने से ट्रांसपोर्टरों में रोष है।
शनिवार सुबह ट्रांसपोर्टरों ने एकजुट होकर खाली वाहनों को खड़ा कर दिया और स्टोन क्रशर स्वामियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यदि स्टोन क्रशरों पर रॉयल्टी मानक दाम नहीं बढ़ाया गया तो हम अनिश्चितकालीन धरना करेंगे। कोसी नदी में सरकार की ओर से स्वीकृत खनन पट्टों से वाहन स्वामी रॉयल्टी से उपखनिज स्टोन क्रशर तक ले जा रहे हैं। स्टोन क्रशरों पर उपखनिज प्रति क्विंटल दाम कम मिलने से वाहन स्वामी को कुछ नहीं बच रहा है और रॉयल्टी मानक से घाटा हो रहा है और लोग बेरोजगार होते जा रहे हैं।
वाहन स्वामियों ने कहा कि स्टोन क्रशरों पर उपखनिज का सही दाम नहीं मिलने से नुकसान हो रहा है। वाहनों की किस्तें समय से जमा तक नहीं हो पा रही है। बचत नहीं होने पर सभी वाहन मालिकों ने अपने-अपने वाहनों को खड़ा कर दिया। शुक्रवार सुबह बाजार घाट के पास वाहन स्वामियों ने खाली वाहनों को खड़ा कर स्टोन क्रशरों स्वामियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और संबंधित अधिकारियों से उचित दाम निर्धारित करने की मांग की।
यदि जल्द दामों को नहीं बढ़ाया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी। मौके पर माजिद हुसैन, शाहिद हुसैन, फिरोज, लक्की सागर, छोटू,संजू, मोइन, सब्बू खान, प्रभु दियाल, आदिल, मुजीर, सरफराज, मुकेश सैनी , रोहित आदि थे।